• April 23, 2026

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 24 अप्रैल को बेमेतरा जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्र में

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 24 अप्रैल को बेमेतरा जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्र में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा सीएमएचओ कार्यालय से आदेश अनुसार गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जांच किये जाने हेतु प्रतिमाह के 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन जिले के समस्त शासकीय संस्थाओं में किया जाता है। माह अप्रैल के 24 तारीख दिन शुक्रवार को शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन भी बेमेतरा जिला के जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,चिन्हित उप स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
यह अभियान भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण संपूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित करना है। जिससे उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन एवं सुनियोजित संदर्भन सुनिश्चित कर राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक माह की 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्य अभियान (PMSMA) दिवस समस्त जिलों के जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस के सफल कियान्वयन हेतु राज्य स्वास्थ्य विभाग माध्यम से समस्त जिलों को दिशा-निर्देश जारी किये गये है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (PMSMA) दिवस सुनियोजित रूप से आयोजित हो. इस हेतु निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान केन्द्रीत करते हुये सतत निरीक्षण व्यवस्था किया गया है ।

1. शतप्रतिशत उच्च जोखिम गर्भवती (HRP) महिलाओं की त्वरित पहचान । सोनोग्राफी सुविधाएं।

2. PMSMA फ्लो चार्ट अनुसार हितग्राही को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी।

3. विशेषज्ञ (OBG)/ निजी चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी।

4. गर्भवती महिलाओं को पोषण, संस्थागत प्रसव तथा खतरे के लक्षणों पर परामर्श।

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू ने हितग्रहियों से अपील करते हुए कहा है कि जिला अस्पताल बेमेतरा के साथ समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित तिथी 24 अप्रैल शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन किया जाएगा हितग्राही उक्त अवसर पर पास के स्वास्थ्य केंद्र में इस अभियान में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच परीक्षण अवश्य करवा लें, और इस अभियान का लाभ अनिवार्य रूप से उठा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…