• April 25, 2026

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जप्त, अर्थदंड की कार्रवाई प्रारंभ

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जप्त, अर्थदंड की कार्रवाई प्रारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जप्त, अर्थदंड की कार्रवाई प्रारंभ

बेमेतरा। कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 23 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाकर खनिज विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखते हुए अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाए गए वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

अभियान के तहत कुल 06 वाहनों को जप्त किया गया, जिनमें रेत से भरे 04 वाहन, ईंट से भरा 01 वाहन एवं चूनापत्थर से भरा 01 वाहन शामिल है। सभी वाहनों को नियमानुसार जप्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (1957 का सं. 67) की धारा 21 से 23-ख के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। उक्त प्रकरणों में कुल 1,63,250 रुपये (एक लाख तिरसठ हजार दो सौ पचास रुपये) की अर्थदंड राशि निर्धारित की गई है, जिसकी वसूली की प्रक्रिया प्रचलन में है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके और शासन के राजस्व की हानि न हो।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…