• April 25, 2026

जिला स्तरीय पंचायती राज दिवस का आयोजन: ग्राम सभाओं में विकास योजनाओं पर व्यापक मंथन

जिला स्तरीय पंचायती राज दिवस का आयोजन: ग्राम सभाओं में विकास योजनाओं पर व्यापक मंथन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में पंचायती राज दिवस के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिला पंचायत बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन बैठकों में ग्रामों के समग्र विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं योजना निर्माण किया गया।

ग्राम सभाओं में गांवों को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने “नया तरिया, कमाई के जरिया” अभियान के अंतर्गत आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार के अवसरों पर विशेष रूप से अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठकों में जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “पानी की हर बूंद को सहेजने” का संदेश दिया गया। इसके साथ ही आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पूर्व तैयारियों, जल संरचनाओं के संरक्षण एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर भी ग्राम सभाओं में विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले गंदे पानी के उचित निस्तारण, कूड़ा-करकट को इधर-उधर न फैलाने तथा गांव में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायतों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से टैक्स पेयरों की एंट्री का कार्य भी प्रगति पर है। इससे पंचायतों की राजस्व व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और ग्राम विकास से जुड़े निर्णयों में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की। पंचायती राज दिवस के इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में सहभागिता आधारित विकास को नई दिशा प्रदान की है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य…
जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जप्त, अर्थदंड की कार्रवाई प्रारंभ

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जप्त, अर्थदंड…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जप्त, अर्थदंड की कार्रवाई…
स्व-गणना के लिए जिला प्रशासन की अपील: नागरिक बढ़-चढ़कर करें सहभागिता

स्व-गणना के लिए जिला प्रशासन की अपील: नागरिक बढ़-चढ़कर करें सहभागिता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे…