• April 26, 2026

देवकर बस्ती में रखी पराली में आग, सब कुछ जलकर खाक

देवकर बस्ती में रखी पराली में आग, सब कुछ जलकर खाक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वार्ड क्रमांक एक नगर पंचायत देवकर में शुक्रवार को बस्ती के बीच रखी हुई परारी पर भीषण आग लगी, यह आग अनिल सिहोरे के घर के पास परिसर में रखी हुई पैरावट में लगी, आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है, बस्ती के बीच आज की लपटों को देखकर आसपास के रहने वाले भयभीत हो गए और आग को बुझाने के लिए प्रयास किया, कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया लेकिन जानकारी के मुताबिक 3 घंटे से अधिक के समय गुजरने पर भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा, जबकि जिला प्रशासन द्वारा मार्क ड्रिल कर आग को बुझाने के लिए प्रेरित करती रहती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन सतर्क नहीं है जबकि लगातार परारी जलाने का मामला बेमेतरा में देखा जा रहा है, आसपास के लोगों की सजगता से आग पर काबू पाया गया, लोगों ने सूचना दी जिसके आधार पर यह पता चला कि लगभग आठ ट्रैक्टर परारी इस दुर्घटना में जल गई, बड़ी बात तो यह है कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई, इस घटना के समय नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश सीहोरे ,देवी सिंह अशोक सीहोरे सहित देवकर के आसपास के लोगों ने सजगता दिखाई और आग बुझाने का प्रयास किया।

 

बीती रात यह खबर भी मिली कि संकेश्वर राइस मिल डगनियां में भी अज्ञात कारण से आगजनी से नुकसान हुआ है, यहां यह बताना उचित है कि आसपास के किसानों द्वारा मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए करंट, झटका तार लगाते है, गर्मी की वजह से मवेशी जिन्हें चारा पानी नहीं मिल रहा, खेत में घुसने का प्रयास करते हैं, गर्मी के समय शॉर्ट सर्किट भी एक वजह हो सकती है इसलिए इस और भी ध्यान देना चाहिए कि जिन कृषकों ने झटका तार का उपयोग किया है उन्हें भी गर्मी के समय आग से बचाव के लिए विशेष सावधानी जरूरी है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…