- April 26, 2026
सांसद से अतिरिक्त एचपी गैस एजेंसी की शाखा खोलने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपा, अतिरिक्त एचपी गैस एजेंसी की शाखा खोलने की मांग की, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की आबादी बढ़ने से एक ही एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, बुकिंग के बाद भी लोगों को लंबी लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है, शहर की बढ़ती जनसंख्या और ग्रामीण क्षेत्र का शहरीकरण होने से गैस सिलेंडर पर निर्भरता बढ़ती जा रही है ,इस दबाव को कम करने के लिए उन्होंने सांसद से नई शाखा खोलने की मांग रखी जिससे गैस वितरण की सुविधा में सुधार हो और लोगों को इंतजार ना करना पड़े सांसद विजय बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की और आश्वासन दिलाया कि इस विषय में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, स्थानीय लोगों ने भी मांग पत्र में अपना समर्थन रखा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




