• April 27, 2026

गौ माता के सम्मान में गौ भक्त मैदान में, गौ भक्तों ने खोला मोर्चा

गौ माता के सम्मान में गौ भक्त मैदान में, गौ भक्तों ने खोला मोर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

गौ माता के सम्मान में गौ भक्त मैदान में, गौ भक्तों ने मोर्चा खोल लिया है, जिनका प्रतिनिधित्व करते हुए दंडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद ब्रह्मचारी महाराज ने देवरबीजा पहुंचकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देवरबीजा के तहसील कार्यालय में राजाराम लहरे नायब तहसीलदार को सौंपा है, उन्होंने संत करपात्री महाराज का भी जिक्र किया कि इस अभियान को उनके द्वारा शुरू किया 1966 से गौ वंश को बचाने,गौ हत्या रोकने गौ भक्त लड़ रहे है, परंतु शासन की निष्क्रियता के कारण आज तक गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया गया, आज गौ माता को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, लोगों ने अतिक्रमण कर रोड के किनारे की जगह घास भूमि को भी कब्जा कर लिया है, जिस वजह से गौ वंश को आज चारे और पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51 A ( g) के मूल भावना के अनुरूप अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्र माता/ राष्ट्र आराध्या / का संवैधानिक दर्जा प्रदान करने ,केंद्रीय गोवंश मंत्रालय की स्थापना एवं एकीकृत केंद्रीय कानून निर्माण हेतु संपूर्ण भारतवासियों का विनम्र निवेदन आज तहसीलदार/ एसडीओ /एसडीएम/ जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से प्रार्थना पत्र महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेजा गया। उन्होंने स्वयं कहा कि गौ भक्तों का भी आग्रह है, जब राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्तित्व स्वयं को गौ वंश सेवा को प्राथमिकता देते हैं ,तो करोड़ों भारतवासियों की आशाएं बलवती हो जाती है कि आप अब जीवन धन की रक्षा हेतु निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…