• April 28, 2026

सिग्नल चौक में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा ने किया गौ माता की सुरक्षा, किसानों की फसल नुकसान का उचित मुआवजा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन

सिग्नल चौक में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा ने किया गौ माता की सुरक्षा, किसानों की फसल नुकसान का उचित मुआवजा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नगर बेमेतरा के सिग्नल चौक में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा द्वारा गौ माता की सुरक्षा, किसानों की फसल नुकसान का उचित मुआवजा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।

यह आंदोलन ग्राम उसलापुर झिरिया में घटित गंभीर घटना को लेकर किया गया, जहां वन विभाग द्वारा निर्मित लगभग 157 एकड़ मानव निर्मित वन क्षेत्र में से करीब 30 एकड़ क्षेत्र को घेरकर 300–400 गौवंश को बिना चारा-पानी के बंद कर दिया गया था। इस अमानवीय स्थिति के कारण लगभग 30–40 गौवंश की भूख-प्यास से मौत हो गई।

मामला बिगड़ता देख शासन-प्रशासन द्वारा आनन-फानन में रातों-रात उन पशुओं को छोड़ दिया गया, जिससे आसपास के किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ।

इसी विषय को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेश्वर पटेल का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

युवा कांग्रेस ने मांग की कि:

* मृत गौवंश की घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
* प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
* सभी गौवंश को सुरक्षित एवं व्यवस्थित गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाए।

आंदोलन के दौरान मौके पर तहसीलदार उपस्थित हुए और उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच टीम गठित कर शीघ्र ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा जी की विशेष उपस्थिति रही।

वक्तव्य – प्रांजल तिवारी

(जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस बेमेतरा)

“यह घटना न केवल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि गौ माता और किसानों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को भी उजागर करती है।
हमारी स्पष्ट मांग है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, किसानों को मुआवजा मिले और गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।”

वक्तव्य – दीपक दिनकर

(जिला महासचिव एवं जनपद सदस्य, युवा कांग्रेस)

“हम लगातार गौवंश और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते आए हैं। उसलापुर झिरिया की यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
जब तक न्याय नहीं मिलता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”

इस दौरान बड़ी संख्या में जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसान और गौ माता दोनों हमारे समाज की आधारशिला हैं — इनके सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा वेयरहाउस

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा द्वारा…
विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित

विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण…
बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा – महंगाई से आम आदमी बेहाल

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     ​बेमेतरा :बेमेतरा के बेरला रोड स्थित राजीव भवन में आज कांग्रेस के…