• April 29, 2026

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर बेमेतरा श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आनंद के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण एवं परिवहन की सूचना मिलने पर आबकारी टीम द्वारा पौंसरी–बालसमुंद रोड पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी साहिद बंजारे (20 वर्ष), निवासी भालूपान थाना चंदनू, जिला बेमेतरा, के कब्जे वाले दोपहिया वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में नंबर प्लेट नहीं पाई गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 250 पाव देशी मसाला मदिरा (कुल 45 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 25,000 रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन की कीमत लगभग 55,000 रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल जब्ती का मूल्य करीब 80,000 रुपये है। मौके पर ही मदिरा को विधिवत सीलबंद कर आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में लिया तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(क) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना जारी है।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण एवं विक्रय की जानकारी मिलने पर तत्काल आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बेमेतरा के दूरभाष 7803036415 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…