• May 2, 2026

एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर फिर चर्चा, स्वास्थ्य सचिव ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर फिर चर्चा, स्वास्थ्य सचिव ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया से पुनः मुलाकात कर आंदोलन के दौरान दिए गए लिखित आश्वासनों को शीघ्र पूरा करने का निवेदन किया। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने संघ की लंबित मांगों एवं पूर्व में दिए गए आश्वासनों पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया था। संघ की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, अनुकम्पा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, चिकित्सा परिचर्या, ग्रेड पे स्केल निर्धारण तथा नई मानव संसाधन नीति सहित अन्य मांगें शामिल थीं।
आंदोलन के दौरान शासन द्वारा तीन मांगों को तत्काल स्वीकार कर लिया गया था, वहीं पांच महत्वपूर्ण मांगों के निराकरण हेतु कमेटी गठित कर तीन माह के भीतर समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। इसी संबंध में संघ लगातार अधिकारियों, मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
संघ के बेमेतरा जिलाध्यक्ष श्री पुरन दास ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया से हुई प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सार्थक रही तथा सचिव द्वारा लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, डॉ रवि शंकर दीक्षित, कौशलेश तिवारी, पुरन दास, हेमंत सिन्हा, डॉ अलोक शर्मा, दिनेश खार्कवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन

सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा “समाधान समारोह 2026” के अंतर्गत विशेष…
1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग द्वारा किया गया मेहनतकश हाथों का सम्मान

1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   1 मई 2026 को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, दुर्ग द्वारा तहसील के सामने…
अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री…