• May 2, 2026

सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन

सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा “समाधान समारोह 2026” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से त्वरित एवं सरल समाधान सुनिश्चित करना है।

*न्याय को सरल और सुलभ बनाने की पहल*
समाधान समारोह की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से की जा चुकी है। इसका मुख्य लक्ष्य न्याय को आम लोगों तक आसान और सुलभ तरीके से पहुंचाना तथा आपसी संवाद और सहमति के जरिए विवादों का निपटारा करना है।

*पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन*
विशेष लोक अदालत से पहले राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समितियों के मध्यस्थता केंद्रों में सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में पक्षकारों को आपसी सहमति से समाधान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

*जिला स्तर पर मिलेगी सहायता*
बेमेतरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा पक्षकारों को सुलह प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया जाएगा। संबंधित पक्ष स्वयं उपस्थित होकर या वर्चुअल माध्यम से इन बैठकों में शामिल हो सकते हैं।

*गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन की सुविधा*
सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए एक ऑनलाइन गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। इसे भरकर पक्षकार अपने मामलों को समाधान समारोह 2026 में शामिल कर सकते हैं। यह फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

*सक्रिय भागीदारी का आह्वान*
अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हो सके और न्याय प्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सके। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा तथा तालुका विधिक सेवा समिति साजा से संपर्क किया जा सकता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा, अरुण वोरा ने जिला प्रशासन को किया सतर्क

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शिवनाथ नदी के महामरा एनीकट में लगाए गए बैरिगेट्स के क्षतिग्रस्त होने…
मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बाँटा करु-करेला भात, कहा – तीजा हमारी संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग और अटूट आस्था का प्रतीक

मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     मरोदा टैंक स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक…
वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये संवाद, गलियों में पहुंचकर सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली से जुड़े कार्यों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग-उरला क्षेत्र…