• May 5, 2026

सुशासन तिहार-2026, साजा के ग्राम दर्री में समाधान शिविर आज

सुशासन तिहार-2026, साजा के ग्राम दर्री में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 06 मई को जनपद पंचायत साजा के ग्राम पंचायत दर्री के शासकीय हाई स्कूल में समाधान शिविर आयोजित किया गया है। दर्री कलस्टर में ग्राम उमरावनगर, कोपेडबरी, टिपनी, गोपालपुर, बनरांका, जेवरा कुरूद, नवागांकला, श्यामपुरकांपा, पेन्ड्रीकला, दर्री, करमु, हाड़ाहुली, खपरी, टेढी, ओडिया, अगरी, सुखाताल, कन्हेरा एवं रमपुरा ग्राम पंचायत के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे निर्धारित किया गया है।
समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं से पात्र अनेक हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने ग्रामीण जनों को शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव, नवदंपत्तियों को दिये आशीर्वाद

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव, नवदंपत्तियों को दिये…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सिविल लाइन स्थित विवेकानंद भवन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह…