• March 16, 2023

आयुष्मान कार्ड बनवाने गांव-गांव में लगाया जा रहा शिविर, 31मार्च तक बनेंगे कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनवाने गांव-गांव में लगाया जा रहा शिविर, 31मार्च तक बनेंगे कार्ड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार से 5 लाख तक निःशुल्क उपचार सुविधा दिलाने  हेतु जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना है। शासन के मंशानुरूप जिले के समस्त नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के ग्रामों में उपस्थित सीएससी/च्वाइस सेंटरों के माध्यम से छूटे हुए हितग्राहियों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा हैं। इसके अलावा हितग्राही अपने घर के नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में भी जाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मितानिन व ग्राम सचिवों को हितग्राहियों को शिविर/स्थल तक लाया जाना है तथा अपने ग्राम के समस्त हितग्राहियों का कार्ड आयुष्मान कार्ड बनवाया जाना हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत गंभीर बीमारियों हेतु 20 लाख तक निःशुल्क ईलाज हेतु भी हितग्राहियों के पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक हैं।
कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील किए हैं कि ऐसे एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्डधारी परिवार जिन्होने अपना आयुष्मान कार्ड (ई-कार्ड) नहीं बनवाया है, अतिशीघ्र 31 मार्च 2023 तक अपना व अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड (ई-कार्ड) बनवाये। जिससे कि उन परिवार अथवा परिवार के सदस्यों को अपने राशनकार्ड के अनुसार स्वास्थ्य सहायता की पात्रता की जानकारी भली भांति हो सके एवं आपात स्थिति में परिवार या सदस्य, स्वयं आसानी से निर्णय ले सकें कि उन्हें किस श्रेणी के पंजीकृत अस्पताल (शासकीय/निजी) में इलाज प्राप्त करना है, साथ ही उन्हें इलाज में होने वाले आर्थिक व्यय का भय भी ना हो।
आयुष्मान बनवाने हेतु पात्रता-समस्त राशन कार्ड धारी परिवार (परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनेगा)। ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनवाने हेतु मरीज/हितग्राही केवल अपना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड ले जाना अनिवार्य हैं। परिवार के समस्त सदस्यों का ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) अलग-अलग बनवाना हैं। ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) निःशुल्क बनवाकर योजना का लाभ शासकीय एवं समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सालय में ले सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नं. 104 पर संपर्क कर सकते हैं। जब भी अस्पताल जाएं राशनकार्ड एवं आधार कार्ड अवश्य लेकर जावें।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…