- May 7, 2026
कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र वर्मा पिता काशीराम वर्मा निवासी ग्राम कंतेली तहसील और जिला बेमेतरा, ने कहा की जो पूर्व में परदादा बहोरन सिंह, पिता डेहरा के नाम पर दर्ज भूमि जो की लगानी थी, जिस पर शासन प्रशासन के द्वारा बंदोबस्त कर वर्तमान में कब्जा कर घास भूमि दर्ज एवं गौठान निर्मित कर दिया है, उक्त भूमि पर बहोरन के वारिस होने के नाते आवेदक का हक एवं अधिकार निहित है, उक्त भूमि मिसल बंदोबस्त में आज भी आवेदक के परदादा का नाम अंकित है, उक्त भूमि पर आवेदक को कब्जा दिलाया जाने हेतु आवेदन पत्र अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिसमें आवेदित खसरा नंबर क्रमवार आवेदन में है, बंदोबस्त के पूर्व का नंबर और जिसका नया नंबर रकबा एवं कब्जे की जानकारी उसने आवेदन के साथ संलग्न की है, उसने शासन प्रशासन से क्या मांग की और क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर,
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,




