• May 8, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने तथा योजना की राशि का अन्य कार्यों में उपयोग करने वाले लाभार्थियों के खिलाफ अब विधिसम्मत वसूली एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) साजा के निर्देशन में ऐसे मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है, जिनमें हितग्राहियों को शासन द्वारा आवास निर्माण हेतु राशि उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया अथवा अधूरा छोड़ दिया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं पात्र परिवारों को सुरक्षित और पक्के मकान उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए योजना की राशि का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

*कई बार दिए गए अवसर, फिर भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य*
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित हितग्राहियों को पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत साजा के माध्यम से कई बार नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के जरिए लाभार्थियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा शीघ्र आवास निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अनेक हितग्राहियों द्वारा न तो संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति दिखाई गई। प्रशासन ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। ऐसे मामलों में बार-बार चेतावनी देने के बाद भी लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों के खिलाफ अब नियमानुसार वसूली प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

*पात्र हितग्राहियों के सपनों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं*
अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। शासन द्वारा प्रदान की गई राशि का उद्देश्य केवल आवास निर्माण है। यदि कोई व्यक्ति इस राशि का उपयोग अन्य निजी कार्यों में करता है, तो यह न केवल योजना के उद्देश्य के विपरीत है बल्कि अन्य पात्र हितग्राहियों के अधिकारों को भी प्रभावित करता है।

*निगरानी और कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी*
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि ऐसे मामलों की सतत निगरानी की जाएगी तथा जिन हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरुद्ध आगामी दिनों में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे शासन की मंशा के अनुरूप समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर योजना का लाभ लें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने जन समस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत…
9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…