• May 8, 2026

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दर्री निवासी श्रीमती आशा यदु को समाधान शिविर में राशन कार्ड प्रदान किया गया।

श्रीमती आशा यदु लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थीं, लेकिन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाने के कारण उन्हें खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने अपनी समस्या दर्ज कराई, जिस पर प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उनका राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया गया।

राशन कार्ड मिलने से अब श्रीमती आशा यदु एवं उनके परिवार को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो सकेगा। इससे परिवार को आवश्यक खाद्यान्न सुलभ होने के साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 “शासन आपके द्वार” की भावना को साकार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह अभियान आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बना रहा है।

श्रीमती आशा यदु ने राशन कार्ड प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को खाद्यान्न की चिंता से राहत मिलेगी और उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…