• May 8, 2026

 सुशासन तिहार में मंत्री दयालदास बघेल ने हितग्राहियों को सौंपी पक्के घर की चाबियाँ

 सुशासन तिहार में मंत्री दयालदास बघेल ने हितग्राहियों को सौंपी पक्के घर की चाबियाँ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनपद पंचायत बेमेतरा की ग्राम पंचायत सेमरिया में जनसमस्या निवारण शिविर एवं हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत पूर्ण हुए आवासों का लोकार्पण एवं हितग्राहियों को घर की चाबियों का वितरण रहा। मंत्री श्री बघेल ने योजना के तहत अपना पक्का मकान निर्माण पूर्ण कर चुके चार हितग्राहियों को उनके नए घर की चाबियाँ एवं आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। अपने सपनों का घर पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने शासन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

*हर गरीब को पक्का घर देना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री बघेल*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हजारों गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है।

*जनसमस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश*
मंत्री श्री बघेल ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखें तथा जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

*ग्रामीणों में दिखा उत्साह, योजनाओं के प्रति बढ़ा विश्वास*
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर में लोगों ने शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। हितग्राहियों को पक्का मकान मिलने से गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम शासन और प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने वाला साबित हुआ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…