• May 9, 2026

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा, प्रांतीय महामंत्री मोहित जैन एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा कृषि मंत्रालय नया रायपुर में 7 मई को पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार महोदया तथा नव नियुक्त कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी से सौजन्य भेंट कर संघ की मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख सचिव कृषि शहला निगार महोदया को उनके कार्यकाल के दौरान कर्मचारी हित में किए गए सहयोग एवं सकारात्मक कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भावभीनी विदाई दी। महोदया द्वारा भविष्य में भी संगठन एवं कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सहयोग बनाए रखने का विश्वास संघ के प्रतिनिधि मंडल को दिया गया।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान संगठन के विभिन्न विषयों एवं कृषि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर प्रारंभिक चर्चा भी की गई। कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय ने संगठन के विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श करने हेतु आगामी दिनों में पुनः समय देकर विस्तृत बैठक के लिए आमंत्रित किया। सौजन्य भेंट के दौरान संघ की ओर से गोविंद गिरी गोस्वामी, योगेश वर्मा एवं प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…