• May 10, 2026

झिरिया में 300 से अधिक गौमाताओं की मौत के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा मंत्री दयालदास बघेल, रामविचार नेताम एवं विशेषर पटेल की प्रतीकात्मक शवयात्रा एवं दाहसंस्कार

झिरिया में 300 से अधिक गौमाताओं की मौत के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा मंत्री दयालदास बघेल, रामविचार नेताम एवं विशेषर पटेल की प्रतीकात्मक शवयात्रा एवं दाहसंस्कार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा।
जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा द्वारा ग्राम झिरिया में 300 से अधिक गौमाताओं की दर्दनाक मौत एवं शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता के विरोध में क्षेत्रीय विधायक एवं शासन के मंत्री दयालदास बघेल, पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम एवं राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक दाहसंस्कार कर शासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से एक दिन पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी के विरुद्ध FIR दर्ज की गई। इसके बावजूद भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा प्रतीकात्मक शव एवं पुतले को छीनने का प्रयास किया गया, जिस कारण युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की एवं गरमा-गरमी की स्थिति बनी रही। बावजूद इसके युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री दयालदास बघेल के पुतले का दहन कर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार करने में सफल रहे।

*देवेंद्र यादव*

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक Devendra Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं को दबाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। ग्राम झिरिया की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार को इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है और पूरा कांग्रेस परिवार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी एवं उनके साथियों के साथ मजबूती से खड़ा है।

*आशीष छाबड़ा*

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी के खिलाफ दर्ज FIR पूरी तरह बदले की भावना से कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आवाज़ से घबराई हुई है और आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

*गुरुदयाल सिंह बंजारे*

पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि ग्राम झिरिया की घटना ने पूरे जिले को आहत किया है। गौमाताओं की मौत पर सरकार की संवेदनहीनता दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास विफल होगा।

*प्रांजल तिवारी*

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने कहा कि ग्राम झिरिया में लगातार गौमाताओं की मौत होना शासन की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता का परिणाम है। जब गौमाताएं मर रही थीं तब शासन मौन बैठा रहा, लेकिन जब युवा कांग्रेस ने आवाज़ उठाई तो आंदोलन को दबाने के लिए झूठी FIR का सहारा लिया गया।
उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने एवं कार्यक्रम को रोकने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन युवा कांग्रेस का प्रत्येक साथी मजबूती से खड़ा रहा और संघर्ष को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि जनता की भावनाओं, गौमाता के सम्मान और जवाबदेही की मांग का आंदोलन है।

*दीपक दिनकर*

जिला युवा कांग्रेस महासचिव दीपक डिंकर ने कहा कि वे पिछले 10 दिनों से गौमाताओं की मौत के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने अब तक कोई गंभीर पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनतधर दीवान, सुशीला जोशी, झम्मन बघेल, हरीश साहू, शक्तिधर दीवान, लखन सिंह, मोंटू तिवारी, विजय बघेल, विनोद तिवारी, विजय यादव, लाला कटारे, देवेंद्र साहू, शुभम गंधर्व, वैभव मिश्रा, अजय राज सेन, मनीष सिन्हा, भीखम साहू, हर्ष बघेल, राकेश गहिरे, वसीम मुनीर, अतुल साहू, वतन मिश्रा, गौरव छाबड़ा, राहुल जोशी, प्रिंस देहरे, संदीप साहू , आत्मानंद सारथी , कान्हा चौबे, शुभम सोनी, देवेंद्र सिन्हा सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…
नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम प्रशासन के निकम्मेपन…