• May 10, 2026

आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध देशी प्लेन एवं विहस्की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध देशी प्लेन एवं विहस्की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

नवागढ़:-बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी विक्रम आनंद के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, आबकारी वृत्त नवागढ़ द्वारा बड़ी सफलता अर्जित की गई है। 09/05 2026को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम झाल(नवागढ़) में जागृत धृतलहरे के पान सेंटर एवं रिहायशी मकान में
दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी जागृत धृतलहरे (उम्र 65 वर्ष, निवासी झाल थाना नवागढ़) के पान सेंटर से लगे शयन कक्ष के अंदर जमीन में बने चैंबर से 23 नग अध्धी क्षमता 375 ml वाली गोवा स्पेशल व्हिस्की मदिरा एवं एक प्लास्टिक बोरी में रखे 28 नग पाव क्षमता 180 mlवाली देसी प्लेन मदिरा (कुल जुमला मात्रा 13.665 लीटर) बरामद की गई। बरामद शराब का बाजार मूल्य 7760/- रुपये आँका गया है।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त मदिरा को विक्रय के उद्देश्य से लाया था। विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आज दिनांक को दूसरी कार्यवाही टीम द्वारा ग्राम कौडिया थाना नवागढ़ में आरोपिया पिंकी बाई गोयल को अपने रिहायसी मकान से अवैध रूप से शराब विक्रय करते हुए 08 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर जप्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण काम किया गया।
आबकारी टीम नवागढ़ क्षेत्र में अवैध मदिरा के संग्रहण/धारण और विक्रय के विरुद्ध लगातार सक्रिय है।

इस सफल कार्रवाई में नवागढ़ वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सहदेव मरकाम, आबकारी उपनिरीक्षक दयालाल साहू (वृत्त साजा), आबकारी मुख्य आरक्षक संजय सिंह,आबकारी आरक्षक संतोष अहिरवार और वाहन चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध मदिरा धारण ,संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध शिकायत हेतु आबकारी उप-निरीक्षक वृत नवागढ़‌‌ के ‌ दूरभाष नं.9406291241पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करवायें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…
नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम प्रशासन के निकम्मेपन…