• May 11, 2026

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए कलेक्टर बेमेतरा को नरी गांव के लोगों ने जन दर्शन में आवेदन किया। आवेदन में उन्होंने लिखा कि डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों ने बताया कि कृषि जमीन में उन्हें बिना पूर्व सूचना ,नोटिस दिए बगैर एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन भुईया ऐप b 1 खसरा ,रकबा को एक सप्ताह पूर्व अप्रैल 2026 में हटा दिया गया। प्रकरण कार्यालय कलेक्टर भू अर्जन जिला दुर्ग वर्तमान जिला बेमेतरा में प्रकरण क्रमांक 156 अ/82 वर्ष 1990 – 91 ग्राम नरी दर्ज रहा है। कार्यपालन यांत्रिक जल संसाधन संभाग बेमेतरा विरुद्ध भूमि स्वामीगण ग्राम नरी हल्का नंबर 16 तहसील बेमेतरा जिला दुर्ग दिनांक 6.4.1993 के अनुसार कार्यपालन जल संसाधन विभाग बेमेतरा द्वारा नरी जलाशय के डुबान अंतर्गत प्रभावित होने अधिग्रहण हेतु 14.98 एकड़ कृषि भूमि का अर्जन हेतु प्रस्ताव हुआ था। उक्त प्रकरण में प्रभावित किसानों द्वारा आवेदन आपत्ति पत्र प्रस्तुत कर जमीन डुबान में न लेने का अनुरोध किया गया था, विभाग द्वारा उस समय कलेक्टर गाइड लाइन द्वारा बाजार मूल्य 12462 रुपए धनहा एवं 7800 भररी का प्रति एकड़ मूल्य निर्धारण किया गया था परंतु किसानों द्वारा प्रति एकड़ 18000 रुपए की मांग की गई थी इस प्रकार 1993 में किसानों का कृषि भूमि को अधिग्रहण नहीं किया गया। इस प्रकार वर्ष 1993 से किसानों का कृषि भूमि को अधिग्रहण नहीं किया गया एवं उक्त वर्ष में किसानों का जमीन उनके नाम पर ही था परंतु 33 वर्ष बाद अप्रैल 2026 में ऑनलाइन से हटा दिया गया वह वर्ष 1993 से किसानों द्वारा धान विक्रय समिति के माध्यम से खाद बीज, बीमा , किसान के कृषि कार्य उसमें करते आ रहे हैं, बहुत से किसानों का आजीविका का साधन वहीं कृषि भूमि है परंतु 2026 से एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए बिना सूचना के किसी नोटिस के बिना किसानों को b1 भुईया एप्स से रिकॉर्ड हटा दिया गया एवं मुआवजे के बारे में लिखित मौखिक कोई जानकारी नहीं दी गई, वर्ष 1993 में कुछ किसानों द्वारा मुआवजा की राशि ली गई एवं इस सत्र में उक्त किसानों का जमीन भू रिकार्ड से हटा दिया गया था। अब किसानों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि कृषि जमीन को खसरा रकबा को जोड़ने के लिए अनुरोध किया है। कुछ किसानों से जिला कलेक्ट्रेट में चर्चा की गई उन्होंने क्या कहा देखिए पूरी खबर।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…