• May 12, 2026

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रेत से भरे 02 वाहन एवं मुरुम उत्खनन में संलिप्त 01 जेसीबी जब्त, 57 हजार रुपये अर्थदण्ड की कार्रवाई

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रेत से भरे 02 वाहन एवं मुरुम उत्खनन में संलिप्त 01 जेसीबी जब्त, 57 हजार रुपये अर्थदण्ड की कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा 09 मई 2026 से 11 मई 2026 तक विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया। खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम कड़रका एवं चन्दनू क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 02 वाहनों को जप्त किया गया। वहीं ग्राम बिरनपुर में अवैध मुरुम उत्खनन करते पाए जाने पर 01 जेसीबी वाहन को भी जप्त कर कार्रवाई की गई।

जप्त वाहनों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध रेत परिवहन के 02 प्रकरणों में कुल 57 हजार रुपये अर्थदण्ड की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध मुरुम उत्खनन से संबंधित प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…