• May 12, 2026

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं 88 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं 88 आवेदन प्राप्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर एवं समक्ष बुलाकर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों का समाधान मौके पर ही किया गया।

आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य आवेदनों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चालित ट्रायसायकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

निधन – कांता देवी खंडेलवाल

निधन – कांता देवी खंडेलवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांता देवी खंडेलवाल धर्म पत्नी स्व. मुरलीमनोहर खंडेलवाल दुर्ग, माता राजेश खंडेलवाल एवं दादी…
कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता का निधन, राहुल गांधी ने व्यक्त की शोक संवेदना

कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता का निधन, राहुल गांधी ने व्यक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के…
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी – विधायक ललित चंद्राकर

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को नहीं होगी कोई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को…