• May 14, 2026

आचार संहिता के चलते रेवे में प्रस्तावित समाधान शिविर स्थगित, अब 10 जून को होगा आयोजन

आचार संहिता के चलते रेवे में प्रस्तावित समाधान शिविर स्थगित, अब 10 जून को होगा आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अर्धशासकीय पत्र 16 अप्रैल 2026 के तहत प्राप्त निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवे में 15 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।

किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत 08 मई 2026 के अनुसार जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07, जिसमें ग्राम पंचायत रेवे, पतोरा, सिलघट (प.) एवं भरचट्टी शामिल हैं, में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आदर्श आचार संहिता के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत रेवे में 15 मई 2026 को आयोजित होने वाले समाधान शिविर में आंशिक संशोधन किया गया है। अब उक्त समाधान शिविर का आयोजन आगामी प्रस्तावित तिथि 10 जून 2026 को किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से निर्धारित नवीन तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समस्या निराकरण सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…