• May 14, 2026

बेमेतरा के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते 31 पदक, डीआईजी रामकृष्ण साहू से की सौजन्य भेंट

बेमेतरा के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते 31 पदक, डीआईजी रामकृष्ण साहू से की सौजन्य भेंट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। कोरबा में 10 मई से 12 मई 2026 तक आयोजित 13वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता–2026 में बेमेतरा की The WarCry Martial Arts & Self Defence Academy के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में अकादमी एवं जिले के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक अपने नाम किए। इनमें 12 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक एवं 09 कांस्य पदक शामिल हैं।

*खिलाड़ियों ने* कठिन मुकाबलों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट तकनीक का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से अकादमी सहित पूरे बेमेतरा जिले में खुशी का माहौल है।

*प्रतियोगिता में* सफलता प्राप्त करने के उपरांत खिलाड़ियों ने आज पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) से सौजन्य भेंट की। इस दौरान खिलाड़ियों ने उन्हें किकबॉक्सिंग खेल एवं प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी प्रदान की।

*पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने* खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए नशा एवं अन्य गलत गतिविधियों से दूर रहने तथा अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

*उन्होंने सभी खिलाड़ियों के* उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।

*इस अवसर पर* अकादमी के निर्देशक एवं हेड कोच सेंसई श्री भानुप्रताप साहू, टीम मैनेजर सत्या राजपूत, श्री विवेक पोल, श्री दीपक मेघवानी, श्रीमती भाग्यश्री पोल, डॉ. रमेश धनगर, श्रीमती शिल्पा राठी, श्री धर्मेंद्र ढींगरा एवं श्रीमती नम्रता साहू सहित अन्य अभिभावक गण एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

*पदक विजेता खिलाड़ी:-* आनाया शर्मा – 2 स्वर्ण पदक, भावी टंडन – 2 स्वर्ण पदक, यशस्वी वर्मा – 2 स्वर्ण पदक, भौमिक जंगड़े – 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक, वसुंधरा शुक्ला – 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक, आस्था वर्मा – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक, वर्तिका कश्यप – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक, सिद्धार्थ मोटवानी – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक, तेजस वर्मा – 1 स्वर्ण पदक, चन्द्रमादित्य तिवारी – 1 रजत, 1 कांस्य पदक, आरव सिन्हा – 2 रजत पदक, अंश सिंह बैस – 2 रजत पदक, भारीकांश बांधे – 1 रजत पदक, राजवीर वर्मा – 1 रजत पदक, रूद्र चौहान – 1 रजत पदक, सर्वेश पोल – 2 कांस्य पदक, आरुषि बंजारे – 2 कांस्य पदक, भाग्यश्री वैष्णव – 1 कांस्य पदक।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण : विधायक ईश्वर साहू

जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण : विधायक ईश्वर साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू ने आज जनपद पंचायत साजा…
बेमेतरा जिले में 24 हजार से अधिक कृषकों को वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड

बेमेतरा जिले में 24 हजार से अधिक कृषकों को वितरित किए गए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कृषि विभाग द्वारा किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने…
आचार संहिता के चलते रेवे में प्रस्तावित समाधान शिविर स्थगित, अब 10 जून को होगा आयोजन

आचार संहिता के चलते रेवे में प्रस्तावित समाधान शिविर स्थगित, अब 10…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अर्धशासकीय पत्र 16 अप्रैल 2026 के तहत…