• May 14, 2026

बेमेतरा जिले में 24 हजार से अधिक कृषकों को वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड

बेमेतरा जिले में 24 हजार से अधिक कृषकों को वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । कृषि विभाग द्वारा किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने एवं भूमि की उर्वरता बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में मृदा परीक्षण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। कृषि विभाग अंतर्गत संचालित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कृषकों से मृदा नमूने प्राप्त कर उनका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है। विश्लेषण उपरांत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी भूमि की गुणवत्ता एवं आवश्यक पोषक तत्वों की सटीक जानकारी मिल रही है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों के लिए खेती का वैज्ञानिक मार्गदर्शक बनकर सामने आया है। इसके माध्यम से कृषकों को संतुलित उर्वरक उपयोग, फसलवार पोषक तत्व प्रबंधन तथा उत्पादन लागत कम करने में सहायता मिल रही है। इससे न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि हो रही है, बल्कि भूमि की उर्वरता एवं गुणवत्ता में भी सुधार देखा जा रहा है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के कृषकों को अब तक कुल 8074 मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। वहीं पिछले तीन वर्षों में जिले के 24074 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

*ग्राम स्तर पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान*
कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा परीक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 मई से 20 मई 2026 तक जिले के 104 ग्रामों में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत कृषि अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों की टीम किसानों से सीधे संपर्क कर उन्नत कृषि तकनीकों के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व एवं उपयोग की जानकारी दे रही है। अभियान के दौरान किसानों को बताया जा रहा है कि नियमित मृदा परीक्षण से भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों की सही जानकारी मिलती है, जिससे आवश्यकता अनुसार उर्वरकों का उपयोग किया जा सकता है। इससे अनावश्यक उर्वरक खर्च कम होने के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता में भी सुधार होता है।

*वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की अपील*
जिले के उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने कृषकों से अपील की है कि वे अपनी भूमि का नियमित मृदा परीक्षण कराकर वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन से भूमि की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहती है तथा खेती अधिक लाभकारी बनती है।उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना किसानों को वैज्ञानिक खेती की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिल रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…