• May 15, 2026

आवक, बिक्री एवं वितरण व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा, बेहतर समन्वय एवं प्रबंधन व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया गया विशेष जोर

आवक, बिक्री एवं वितरण व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा, बेहतर समन्वय एवं प्रबंधन व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया गया विशेष जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का आकलन करने तथा बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय के दिशा सभाकक्ष में पेट्रोल पंप संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की ईंधन आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आवक तथा बिक्री की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पंप संचालकों से ईंधन की मांग, उपलब्धता, आपूर्ति श्रृंखला की निरंतरता एवं उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जिले के नागरिकों को पेट्रोल एवं डीजल की सहज, सुगम एवं निर्बाध आपूर्ति निरंतर प्राप्त होती रहे।कलेक्टर ने पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालकों से सकारात्मक संवाद करते हुए उनके सुझावों एवं क्षेत्रीय अनुभवों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी संचालकों से आग्रह किया कि उपभोक्ताओं को समय पर ईंधन उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए।

उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बोतल अथवा डिब्बों में पेट्रोल एवं डीजल का वितरण न किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बैठक में वितरण प्रणाली को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई कि वे पेट्रोल एवं डीजल की अनावश्यक जमाखोरी से बचें तथा अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप ही इन उत्पादों का उपयोग करें। प्रशासन ने कहा कि जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग से सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बैठक में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने पंप संचालकों से समुचित समन्वय बनाए रखने एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर भी विशेष जोर दिया।इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी, जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,

 


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…