• April 16, 2024

बेमेतरा पुलिस ने शुरू किया हमर पुलिस हमर बजार अभियान, नशामुक्ति, साइबर क्राइम, फर्जी कॉल से जुड़ी जानकारी दे रहे

बेमेतरा पुलिस ने शुरू किया हमर पुलिस हमर बजार अभियान, नशामुक्ति, साइबर क्राइम, फर्जी कॉल से जुड़ी जानकारी दे रहे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देश पर बेमेतरा पुलिस ने नया अभियान शुरू किया है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत साप्ताहिक बजारो में हमर पुलिस हमर बजार मुहिम शुरू की गई है। इसमें नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। साइबर क्राइम और फर्जी कॉल से बचाए से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की सीमा पर जांच भी की जा रही है।
परपोडी, बीजा साजा एवं ग्राम ओडिया, खेडा के हाट बाजार में ग्रामीणों के ग्रुप बनाकर जागरुकता का संदेश दिया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों की भी जानकारी दी जा रही है। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू भी फील्ड पर पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दे रहे हैं। परपोड़ी प्रभारी उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, पुलिस चौकी संबलपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर एवं पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुभाष सिंह व थाना परपोडी, साजा, चौकी खण्डसरा, संबलपुर स्टाफ के द्वारा परपोड़ी, बीजा साजा एवं ग्राम ओडिया, खेडा के हॉट/बाजार,ग्राम में आस-पास के ग्रामीण अंचल से आये आम नागरिकगणो को चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। आमजन को साइबर अपराध, फर्जीकाल ठगी के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साइबर पहरी के संबंध मे ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया। नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है साथ ही यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने एवं यातायात सड़क संकेत तथा किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक है, तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है इस संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…