• June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण, विधायक दीपेश साहू ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण, विधायक दीपेश साहू ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंडल दुर्ग एवं जिला बेमेतरा द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के कोबिया वार्ड स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय साहू, भाजपा रायपुर जिला प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकृष्ण साहू, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारियों में दुर्ग रेंज के डीएफओ दिपेश कपिल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रेमलता पद्माकर, डीएफओ, संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. चतुर्वेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कामनी महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*जामुन का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई। विधायक श्री दीपेश साहू ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विद्यालय परिसर में फलदार जामुन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्ष संवर्धन का संदेश दिया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरित वातावरण निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

*पर्यावरण हमारी सबसे बड़ी पूंजी : विधायक दीपेश साहू*
पौधारोपण के पश्चात आयोजित मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि पर्यावरण केवल मानव जीवन का आधार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, जल संकट और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि धरती को बचाने का महाअभियान है। एक पौधा लगाने का अर्थ है भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना।

*“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने का किया आग्रह*
विधायक श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ तथा अन्य शुभ अवसरों का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर एक पौधा लगाने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

*पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल भी जरूरी*
अपने संबोधन में विधायक श्री साहू ने कहा कि पौधे लगाना पुण्य का कार्य है, लेकिन उनकी सुरक्षा और देखभाल करना उससे भी बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का रूप देना होगा। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत का निर्माण संभव होगा। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण के दूत बनने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने परिवार एवं समाज को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें।

*जनभागीदारी से ही सफल होगा पर्यावरण संरक्षण : रामकृष्ण साहू*
एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य जनभागीदारी के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्षों का संरक्षण हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा रहा है तथा हमें इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

*नागरिक सहयोग से बनेगा हरित और स्वच्छ बेमेतरा : विजय सिन्हा*
नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित शहर का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा लगातार पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधे को संरक्षित करने का संकल्प ले, तो बेमेतरा को हरित एवं सुंदर नगर बनाया जा सकता है।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति से जोड़ने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री राजेंद्र शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल औपचारिकता का दिन नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को याद करने और उन्हें निभाने का अवसर है। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युगल देवांगन, हर्षवर्धन तिवारी, राकेश मोहन शर्मा, प्रवीण राजपूत, नीलू राजपूत, भाजपा महामंत्री डॉ. विनय साहू, संदीप यादव, पार्षद विकास तंबोली, लक्की साहू, धर्मेंद्र साहू, ममता साहू, पिंकी नेम गुप्ता, दोहाई लाल वर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष टेक सिंह वर्मा, गोपी देवांगन, संजू सिंह राजपूत, लक्ष्मी यादव, मिथिलेश निषाद, राजीव तंबोली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

*पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प*
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का सामूहिक संकल्प लिया। वन विभाग द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना रहा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 07 जून को आयोजित होगा

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 07 जून को आयोजित होगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के…
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद पंचायत साजा की सभी ग्राम पंचायतों में वृहद वृक्षारोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद पंचायत साजा की सभी ग्राम पंचायतों में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत साजा के मुख्य कार्यपालन…
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टील कॉलोनी दुर्ग में प्रातः 8:30 बजे पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टील कॉलोनी दुर्ग में प्रातः 8:30 बजे पौधारोपण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी सिकोला भाठा पटरीपार मंडल, दुर्ग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के…