• June 12, 2026

छत्तीसगढ़ शिवसेना ने खाद एवं बीज उपलब्ध कराने बेमेतरा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ शिवसेना ने खाद एवं बीज उपलब्ध कराने बेमेतरा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ शिवसेना ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन। बेमेतरा शासकीय सोसाइटीयों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तहसील ऑफिस में एसडीएम बेमेतरा को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, उन्होंने जिला कलेक्टर से निवेदन किया कि किसानों द्वारा बारिश पूर्व खेती कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, अब जून माह में बुवाई कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा ,किसानो की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शासकीय सोसाइटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, साथ ही निजी खाद विक्रेताओं को भी निर्देशित किया जाए कि वह अपनी दुकानों के बाहर सूचना पटल पर अंकित करें कि जिसमें यह उल्लेखित हो कि शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद यदि बेची जा रही हो तो किसान संबंधित नंबर पर शिकायत दर्ज कर सके। आवेदन में उन्होंने लिखा कि पिछले वर्ष निजी व्यापारियों द्वारा खाद को निर्धारित मूल्य से 2 ,3 गुना अधिक कीमत पर बेचा गया था, जिससे किसानों को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा था, किसानों के हितों को ध्यान में रखकर उन्होंने मांग को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। एक रैली के रूप में आज शिव सेना के लोग तहसील ऑफिस पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने अपना ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष शिवा केसरवानी, शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, शिवसेना प्रदेश सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, दुर्ग संभाग कार्यकारिणी सदस्य मनीष वर्मा, और बड़ी संख्या में शिवसेना के सदस्य उपस्थित रहे। शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी से चर्चा कर जानकारी ली गई और उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर…

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सावन के पहले दिन बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ…
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण…
जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में…