• June 18, 2026

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा वेयरहाउस

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा वेयरहाउस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वेयरहाउस का नियमित आंतरिक निरीक्षण किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण 19 जून 2026 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा तथा मशीनों की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा।

निरीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत वेयरहाउस को पुनः नियमानुसार सीलबंद किया जाएगा। इस संबंध में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों को पत्र जारी कर निरीक्षण के समय उपस्थित रहने अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को भेजने का आग्रह किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव एवं नियमित निरीक्षण की प्रक्रिया सतत रूप से संचालित की जाती है, जिससे निर्वाचन प्रणाली में पारदर्शिता एवं जनविश्वास बना रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित राजनीतिक दलों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर निरीक्षण प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित

विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण…
बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा – महंगाई से आम आदमी बेहाल

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     ​बेमेतरा :बेमेतरा के बेरला रोड स्थित राजीव भवन में आज कांग्रेस के…
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर का शुभारंभ

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…