• June 21, 2026

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के एवज में अनुचित रूप से राशि लिए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-02 श्री विनय कुमार कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघनपुरी निवासी श्री दिलेश बंजारे द्वारा 11 जून 2026 को अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के संबंध में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के बदले अनुचित रूप से राशि लिए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा 12 जून 2026 को जांच समिति गठित कर मामले की जांच कराई गई।

जांच समिति ने 19 जून 2026 को प्रस्तुत अपनी प्रतिवेदन में शिकायत की पुष्टि की। जांच में पाया गया कि सहायक ग्रेड-02 श्री विनय कुमार कुर्रे का कृत्य कदाचार की श्रेणी में आता है तथा इससे कार्यालय की छवि भी धूमिल हुई है। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3(ख) का उल्लंघन माना गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत श्री विनय कुमार कुर्रे, सहायक ग्रेड-02, कार्यालय कलेक्टर जिला बेमेतरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय साजा, जिला बेमेतरा नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…