• June 23, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13 स्थित नगर भवन में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सुखी राम गायकवाड़ एवं विनय शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, पार्षद पार्वती वर्मा, गोपाल वर्मा, नेहा नेतु यादव, गौकरण साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी.के. लोनहारे, बीएमओ वर्मा, तहसीलदार बंजारे, जनपद पंचायत साजा के सीईओ साहू, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, थाना प्रभारी, वन विभाग रेंजर, कृषि विभाग के एसएडीओ, बुलाक साहू (मंडल अध्यक्ष), बल्लू साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), बिसरू साहू सहित नगर पंचायत साजा के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ जीवन एवं नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेने के साथ हुआ

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

बेमेतरा पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5440 रुपये कैश जब्त

बेमेतरा पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5440 रुपये…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल की चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार

नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी अनीश कुमार बघेल पिता रामसिंह बघेल, उम्र 35 वर्ष,…
सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन…