- June 23, 2026
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है, बरसात के पूर्व नालियों में कचरा ना जमें इसके लिए छोटी नाली हो या बड़ी नाली हो, मलमा को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है, हर 5 से 7 दिन के अंदर नगर पालिका और प्रशासन के सहयोग से साफ सफाई कराई जा रही है, बेमेतरा जैसे बड़े क्षेत्र में वार्ड नंबर 8 के लिए केवल एक ही कर्मचारी मिला जिससे साफ सफाई कराई जा रही है, श्रीमती चांदनी रोशन दत्त पार्षद की सक्रियता से वार्ड नंबर 8 में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, परंतु वार्ड की सफाई के लिए केवल एक ही कर्मचारी पर्याप्त नहीं है, कभी-कभी वार्ड में सफाई के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी की भी जरूरत होती है,जिन की पूर्ति के लिए नगर पालिका को और सजगता की जरूरत है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,




