• June 24, 2026

मोहभट्ठा में उठा मनरेगा के लोगों को रोजगार देने के बाद मजदूरी नहीं मिलने और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का मामला

मोहभट्ठा में उठा मनरेगा के लोगों को रोजगार देने के बाद मजदूरी नहीं मिलने और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का मामला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में आज ग्राम सभा की बैठक हुई बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने अपनी समस्याओं को सचिव और सरपंच को बैठक में अवगत कराया गया, जिसमें मनरेगा के लोगों को रोजगार देने के बाद मजदूरी नहीं मिलने और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का मामला भी रखा गया, मोहभट्टा में तीन गिट्टी खदानें हैं एक सौर ऊर्जा प्राइवेट कंपनी द्वारा बिजली उत्पादन किया जाता है, जिसका गांव वालों ने विरोध किया और कहा कि हमारे क्षेत्र में विद्युत उत्पादन किया जाता है और हमारे बिजली बिल को माफ नहीं किया जा रहा है, गांव की बिजली बिल माफ होना चाहिए, किसी भी प्रकार का कंपनियों को लाभ देना गलत है क्योंकि संसाधन यहां के और लाभ दूसरों को देना उचित नहीं, जिसमें ग्रामीण लोगों को किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं दिया गया है, जहां पढ़े लिखे लोगों की कमी नहीं है उसके बावजूद भी गांव को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, गांव के लोगों ने नशा ,जुआ शराब से मुक्त करने के लिए भी सचिव और सरपंच से मांग की, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र और अपात्र ग्राम वासियों ने संबंधित कार्यवाही की जानकारी लेने के लिए सरपंच और सचिव को अवगत करवाया जिसकी जानकारी सरपंच केवराबाई , रतन निषाद सचिव ने कुछ इस प्रकार दी की सभी पात्र अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा और अपात्र और पात्र श्रेणी में आए हुए सभी लोगों का पुनः अवलोकन भी एक बार किया जाना आवश्यक है दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई कराई जाएगी, ग्राम पंचायत मोहभट्टा सरपंच केवरा बाई ने लोगों की जागरूकता और अपनी समस्याओं को निर्भीकता से रखने के लिए उनकी प्रशंसा की और गांव को नशा से मुक्त करने के लिए प्रयास करने की बात रखी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…