• June 25, 2026

चेचानमेटा के सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से शिकायत

चेचानमेटा के सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम पंचायत चेचानमेटा के सरपंच और ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंच जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की, वर्तमान तहसील देवकर, जनपद पंचायत साजा के ग्राम चेचानमेटा सचिव तारण पटेल को सेवा से मुक्त किया जाए, ग्राम वासियों और सरपंच ने कहा कि तारण पटेल सचिव द्वारा गांव के लोगों को सही जानकारी नहीं दी जाती, गांव के लोग उनके कार्य से असंतुष्ट हैं,उनके कार्य की लापरवाही के कारण गांव का विकास कार्य नहीं हो रहा, राशन कार्ड हो या आवास योजना गांव की मूलभूत समस्याओं में भी अनियमित के कारण गांव वाले उनसे असंतुष्ट है, जिसके कारण गांव वासियों ने एकजुट होकर सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर सचिव तारण पटेल को बर्खास्त करने की मांग की, जिसमें गांव के सरपंच ने बतलाया कि सीईओ और कलेक्टर ने उनकी मांग को मान लिया है एवं उसमें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। यह पूरी जानकारी गांव के सरपंच जगतराम मरकाम के साथ उपस्थित गांव के लोगों ने दी ,गांव के सरपंच के साथ लोगों ने हस्ताक्षर करके मांग पत्र कलेक्टर को सौंप दिया। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन मांग पत्र पर कार्यवाही कब तक करते हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक सेवा के…
उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ

उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज दशहरा मैदान, उतई में…
पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण, सद्गुरु कबीर सत्संग भवन में ₹15 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। पोटियाकला वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के व्यवस्थित…