- June 27, 2026
विद्यालयों एवं पंचायतों में जागरुकता शिविर का आयोजन कर मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजनों को किया गया जागरुक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India) योजना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोजनंद दास जी के मार्गदर्शन में श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव, सचिव / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में शा. हाई स्कुल लोलेसरा, स्वामी आत्मानंद इंगलिश मिडियम स्कुल सिंघौरी, शा. पूर्व माध्य. विद्याालय कोबिया, ग्राम पंचायत, कुसमी, बहेरा, पीपरभट्ठा, अमोरा एवं तालुका साजा में ग्राम पंचायत माटरा में मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। सचिव श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव के द्वारा विद्यार्थियों को नशे की लत के दुष्परिणाम, उसके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज के विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियो एवं आमजनों को मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की रोकथाम, नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति विषयक संदेश, संवाद एवं प्रेरक जानकारी साझा की गई। 26 जून को मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया जिससे समाज विशेषकर युवा वर्ग को नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सके। उक्त कार्यक्रम में संबंधित विभाग, महिला बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, चाइल्ड हेल्पलाईन के पदाधिकारीगण एवं समस्त अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा उपस्थित रहें।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




