• June 29, 2026

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां,गांव के लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है 5 से 10 गुना बिजली बिल बढ़ा हुआ आ रहा है जिसे लोग पटाने में असमर्थ हैं जबकि पहले लगे हुए मीटर में कम बिल आता था ,अब वही बिजली बिल में कई गुना बढ़ोतरी से गांव के लोगो असुविधा हो रही है, एक महिला खिलेश्वरी निर्मलकर पति रमेश निर्मलकर से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद 2 महीने का बिल नहीं आया था,जब बिल आया तो 79,420 का बिल आया है, जिसे देखकर उनका पूरा परिवार बहुत हैरान है, गांव वालों में भी चर्चा करने पर पता चला की एक व्यक्ति के यहां 15000 का बिल आया था जिसकी शिकायत उन्होंने की तो उसे काट कर 3000 कर दिया गया। लोगों से जानकारी मिली है कि परपोड़ा गांव में लगभग 75% लोगों को जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से यही हाल है, कुछ गांव वालों ने यह भी बताया कि जब बिजली नहीं रहती है, तब भी है स्मार्ट मीटर घूमता रहता है चालू रहता है, आखिर यह कैसा स्मार्ट मीटर है जो खपत को बढ़ा रहा है यह जांच का विषय है, जबकि गांव में अटल ज्योति के नाम से कनेक्शन अलग किया गया है, बीपीएल कार्ड धारी लोगों के यहां भी बिजली बिल पहले की तुलना में बहुत अधिक आ रहा है जिसकी लोगों द्वारा लगातार शिकायत है बिजली ऑफिस देवराबीजा में की गई है, देवरबीजा बिजली ऑफिस में अभिषेक राठी से जानकारी लेने पर उन्होंने बतलाया कि संबंधित मीटर की जांच करवाई जाएगी , उन्होंने बतलाया कि जिन दो कंपनियों के मीटर लगे हैं उनमें टाटा और जेनस कंपनी को काम मिला है , परपोड़ा में जेनस कंपनी के मीटर लगाए गए हैं, उनका पुनः अवलोकन जांच भी जरूरी है कि कहीं गलती की वजह से जो मीटर लगाए गए हैं, उन्हीं की वजह से तो लोगों के घरो में बिल अधिक नहीं आ रहा। कुछ लोगों ने तो यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके यहां बिजली का बिल ही नहीं आ रहा, और यदि अधिक बिल आ गया तो क्या करेंगे, बहरहाल यह बिजली का बिल एक बड़ी आफत लेकर आया है, अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग इसमें कितने जल्दी त्वरित कार्रवाई करके निर्णय लेते हैं, जिससे लोगों के बिल कम हो सके ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण।

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में नारधा दुर्ग में स्थित शासकीय…
शंकरनाला व सड़क में अवैध निर्माण की जिलाधीश से जनदर्शन में शिकायत

शंकरनाला व सड़क में अवैध निर्माण की जिलाधीश से जनदर्शन में शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । वार्ड 26 शदाणी नगर में शंकरनाला परिक्षेत्र व सड़क में अतिक्रमण कर…