- July 1, 2026
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के गृहग्राम कुरा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह पहुंचे, जन्मदिन की दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के गृहग्राम कुरा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष, डॉ रमन सिंह पहुंचे जन्मदिन की बधाई, शुभकामनाएं देने, उनके आने से खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और गांव के लोगों में उत्साह, खुशी की लहर दौड़ गई, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के पहुंचते ही स्वागत में गांव के लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। काफी गर्मजोशी से फूल माला ,तिलक लगाकर डॉ रमन सिंह का स्वागत किया गया। अंजू बघेल और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने डॉ रमन सिंह की अगुवाई करते हुए उन्हें स्टेज तक लाया, स्टेज में पहुंचते ही खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का अभिवादन किया, डॉ रमन सिंह ने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। आज दिन भर जिले भर से लोगों का हुजूम बधाई देने के लिए कुंरा,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के घर पहुंचाते रहे।
भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला के अध्यक्ष अजय साहू ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के जन्मदिन पर क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर ,उनके साथ दिनेश सोनी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर से पहुंचे हुए कार्यकर्ताओं में कैसा माहौल था
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




