• July 5, 2026

जन चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा, अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

जन चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा, अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरता में पंचायत भवन परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्हें शीघ्र आवास निर्माण प्रारंभ करने एवं प्रगतिरत आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जन चौपाल में अधिकारियों ने हितग्राहियों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने हितग्राहियों से शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समयावधि में आवास पूर्ण करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) तथा सोख्ता गड्ढों के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति तथा भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का भी आह्वान किया गया।

जन चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम के निर्माण को लेकर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने और अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष, जिला समन्वयक, सहायक अभियंता, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बारिश ने खोली निगम की तैयारियों की पोल, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी: धीरज बाकलीवाल

बारिश ने खोली निगम की तैयारियों की पोल, कई वार्डों में घरों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग शहर में आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच…
मध्य ब्लॉक के पदाधिकारी बूथ में जाएं बूथ को मजबूत करें जनहित के मुद्दे उठायें :धीरज बाकलीवाल

मध्य ब्लॉक के पदाधिकारी बूथ में जाएं बूथ को मजबूत करें जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक आज राजीव भवन दुर्ग में जिला…
कुथरेल में सामुदायिक मध्यस्थता अभियान की शुरुआत, ग्रामीणों को दिया गया विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का संदेश

कुथरेल में सामुदायिक मध्यस्थता अभियान की शुरुआत, ग्रामीणों को दिया गया विवादों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी “Community Mediation Towards a Litigation-Free…