• July 6, 2026

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 37 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 37 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से आज सोमवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं।

जनदर्शन के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार दूरभाष पर चर्चा कर एवं उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित करते हुए प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान की गई।

आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें तात्कालिक महत्व के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया, जबकि जांच एवं प्रक्रिया से जुड़े मामलों को समय-सीमा (टीएल) में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चालित ट्रायसाइकिल, भूमि संबंधी प्रकरण, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की…
रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन

रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में आयोजित विशाल मटकी…
दिल्ली के PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत, भूपेश बघेल और अरुण वोरा पहुंचे परिजनों से मिलने

दिल्ली के PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत, भूपेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में हुए दर्दनाक PG हादसे में दुर्ग…