• July 8, 2026

जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं

जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, समूह जलप्रदाय योजनाओं, फंड रिलीज, Comprehensive Implementation and Reform Plan (CIRP), ‘हर घर जल’ अभियान तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के माध्यम से सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। योजना के प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रस्तावित एवं प्रगतिरत समूह जलप्रदाय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। योजनाओं की वर्तमान प्रगति, शेष कार्यों एवं समयबद्ध पूर्णता को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई। साथ ही समूह जलप्रदाय योजनाओं के फंड रिलीज के अनुमोदन संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक स्वीकृतियों एवं वित्तीय प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

समीक्षा के दौरान समय-सीमा में पूर्ण नहीं हो पा रही समूह जलप्रदाय योजनाओं की समयावधि (Time Extension) से संबंधित प्रस्तावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर ने प्रत्येक प्रकरण की योजनावार समीक्षा करते हुए विलंब के कारणों की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि जहां तकनीकी अथवा प्रशासनिक कारणों से कार्य प्रभावित हुए हैं, वहां समस्याओं का त्वरित निराकरण कर कार्यों में अपेक्षित गति लाई जाए।

बैठक में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन (NJJM) द्वारा प्रदत्त Comprehensive Implementation and Reform Plan (CIRP) के क्रियान्वयन एवं अनुमोदन से जुड़े विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीआईआरपी के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियों एवं सुधारात्मक उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की योजनावार समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, पाइपलाइन विस्तार, जल स्रोतों की उपलब्धता, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ‘हर घर जल’ अभियान के तहत प्रत्येक पात्र परिवार तक कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में कार्यदायी एजेंसियों एवं ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन एजेंसियों अथवा ठेकेदारों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने, कार्यों की गुणवत्ता की सतत जांच करने तथा प्रत्येक परियोजना की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिन योजनाओं में किसी प्रकार की तकनीकी, प्रशासनिक अथवा अन्य बाधाएं हैं, उनका शीघ्र निराकरण कर कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि जिले के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को समय पर सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक के अंत में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई तथा जल जीवन मिशन से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पदमाकर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से कार्यपालन अभियंता श्री जे.पी. गोंड कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री सी.एस. शिवहरे, सीएसपीडीसीएल के श्री जे.एस. भटनागर, कृषि उपसंचालक श्री एम.डी. डडसेना, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री राजकुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

शिक्षा ही आधार- शासकीय हाई स्कूल बोरई में शाला प्रवेशोत्सव एवं 7 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन सम्पन्न

शिक्षा ही आधार- शासकीय हाई स्कूल बोरई में शाला प्रवेशोत्सव एवं 7…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए…
वार्ड 50 और 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने नागरिको के साथ किया भूमिपूजन

वार्ड 50 और 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए…
सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का संबल बनी नमस्ते किट, महापौर एवं आयुक्त ने किया निःशुल्क वितरण

सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का संबल बनी नमस्ते किट, महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों की सुरक्षा एवं सम्मान को…