• July 10, 2026

नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा, विकास कार्यों का भूमि पूजन

नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा, विकास कार्यों का भूमि पूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा, विकास कार्यों का भूमि पूजन समारोह आज आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय के भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया ,इसकी स्वीकृत राशि 465.84 लाख इसके साथ ही कृषि उपज मंडी बोर्ड द्वारा विकासखंड बेरला के नगर पंचायत भींभौरी मैं 14.28 लाख रुपए की लागत से किसान सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला बेमेतरा अरुण साव कार्यक्रम में दुर्ग क्षेत्र के सांसद विजय बघेल अति विशिष्ट रूप से अतिथि रूप में आमंत्रित हुए, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ,विधायक साजा ईश्वर साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ,जनपद पंचायत बेरला की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी रवि परगनिया, विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, नगर पंचायत डिंडोरी के अध्यक्ष संदीप परगनिया एवं जिला अध्यक्ष अजय साहू अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे क्षेत्र के आए हुए पदाधिकारी और ग्रामीण आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला कलेक्टर बेमेतरा में आए हुए अतिथियों का अभिवादन किया, इसके पश्चात विधायक बेमेतरा दीपेश साहू , दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा को आगे बढ़ाते रहने का आश्वासन दिया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अरुण साव और दयालदास बघेल

शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अरुण साव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्कूल शिक्षा विभाग बेमेतरा द्वारा आयोजित शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम आयोजित, बेरला…
ईडी की कार्यवाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जलाया पुतला, भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ईडी की कार्यवाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के…
भव्य कांवर यात्रा महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, 11 जुलाई को पाटन रेस्ट हाउस में होगी महत्वपूर्ण बैठक

भव्य कांवर यात्रा महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, 11 जुलाई को पाटन रेस्ट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…