• July 10, 2026

शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अरुण साव और दयालदास बघेल

शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अरुण साव और दयालदास बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

स्कूल शिक्षा विभाग बेमेतरा द्वारा आयोजित शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम आयोजित, बेरला कृषि उपज मंडी में यह आयोजन हुआ, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, बेमेतरा विधायक ,साजा विधायक, और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारी की गरिमामय उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ, प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण किया ,एक पेड़ मां के नाम, की तर्ज पर बच्चों को प्रेरणा देने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाए गए,यह पहल बहुत ही सार्थक रही इसके पश्चात बच्चों को साइकिल वितरण किया गया, मंच में पहुंचते ही ,मां सरस्वती और भारत माता के तैल चित्र पर तिलक लगाकर पूजन किया ,दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,बच्चों ने राष्ट्रगीत और राष्ट्र गान गाया, इसके पश्चात दीपेश साहू मुख्यमंत्री अरुण साव से बेरला के विकास के लिए कई सौगातों की मांग रखी, विधायक साजा ईश्वर साहू ने बच्चों को हमेशा आगे बढ़ाने की सीख दी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करने के लिए माता-पिता को रोज बच्चों के साथ समय निकाल कर उनकी पढ़ाई की जानकारी लेने के लिए निवेदन किया, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्रियों की व्यवस्था और सहयोग का भरोसा दिलाया तकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार से वह पीछे ना रहे और अपनी योग्यता को आगे बढ़ते रहें, मुख्यमंत्री अरुण साव ने बच्चों को कभी निराश न होने की सीख दी और हमेशा हर परिस्थितियों में संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात आए हुए अतिथियों को न्योता भोज में भोजन कराया गया , जिसमें आए हुए बच्चों के साथ पालक भी उपस्थित थे, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खेल प्रतिभागियों और प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित भी किया गया,कार्यक्रम के अंत में स्कूल शिक्षा विभाग बेमेतरा ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा, विकास कार्यों का भूमि पूजन

नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा, विकास कार्यों…
ईडी की कार्यवाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जलाया पुतला, भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ईडी की कार्यवाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के…
भव्य कांवर यात्रा महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, 11 जुलाई को पाटन रेस्ट हाउस में होगी महत्वपूर्ण बैठक

भव्य कांवर यात्रा महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, 11 जुलाई को पाटन रेस्ट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…