- July 14, 2026
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं, जनदर्शन में प्राप्त हुए 83 आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर एवं समक्ष बुलाकर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों का समाधान मौके पर ही किया गया।
आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य आवेदनों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चालित ट्रायसायकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
जनदर्शन में लगातार वही वही शिकायतें बार-बार आ रही है जिसमें कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई द्वारा लगातार जन दर्शन में प्राप्त आवेदनों को चाहे निराश्रित वृद्धावस्था पेंशन की हो, चाहे दिव्यांग लोगों को बैटरी चालित वाहन या ट्राईसाईकिल की हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की हो, कटा हुआ रकबा जोड़ने की बात हो,खाद गड्ढा बनाकर जगह हथिया लेने की बात हो या आम रास्ता खुलवाने की बात हो , इन सभी बातों में त्वरित निर्णय, निराकरण का दावा किया जाता है संबंधित विभाग को भेजा भी जाता है परंतु जन दर्शन में आवेदन दिए गए 12 महीने के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वही वही व्यक्ति , उन्हीं बातों को लेकर बार बार,कई बार आवेदन कर रहे हैं शासन प्रशासन का आश्वासन है कि लगातार त्वरित निर्णय कर लोगों की समस्या का हल हो रहा है,तो क्या यह सच नहीं की वही आवेदन फिर क्यों पहुंच रहे ,यदि त्वरित निर्णय और सही काम होता तो उन व्यक्ति का जिन्हें लाभ मिल चुका है या उनकी समस्याओं को सुधार लिया गया है ,वह आवेदन क्यों करते, साधारण सी बात है कि या लोगों की समस्याओं को सुना, देखा जा रहा है परंतु निराकरण नहीं हो रहा, या ऐसे में जो जिम्मेदार लोग हैं वह काम नहीं कर रहे, जबकि लगातार जिला कलेक्टर द्वारा सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली जा रही है बार-बार बैठकों के कारण काम नहीं हो रहा या अधिकारी मनमौजी हो रहे है, बात चाहे जो भी हो संख्यात्मक जानकारी देकर ,आवेदनों को बार-बार सामने लाना कहां तक उचित है जो व्यक्ति एक बार आवेदन कर दे उसे दोबारा आने की जरूरत नहीं होना चाहिए परंतु ऐसा नहीं है, अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस खबर के बाद क्या रुख अपनाते है क्या उन लोगों को जिन्होंने एक से अधिक बार आवेदन कर दिया है उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत होगी शायद नहीं यदि ऐसा फिर से हुआ तो यह बात सच होगी कि काम की चर्चा जरूर करो ,काम हो या ना हो आवेदन बार-बार करो, क्योंकि उम्मीद पर दुनिया कायम है, चाहे सरकार आए, जाए,आज भी काम न करने वाले कुछ लोगों के लिए नेताओं की पार्टी, सभा में जाना , जी हुजुरी करना ही लगता है सबसे बड़ा काम हो, नेताओ, मंत्रीयो को भी यह समझना चाहिए कि अधिकारियों को भी एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी देना,चाहे वो सचिव हो, पटवारी हो, थाना प्रभारी हो, या अन्य हो ,को कई स्थानों का अतिरिक्त प्रभार देना भी कुल मिलाकर जनता के साथ अन्याय है, क्योंकि एक समय पर एक व्यक्ति एक ही काम को जिम्मेदारी से कर सकता है , यदि अधिकारियों की कमी है तो जवाबदारी के साथ उनकी भर्ती भी करना आवश्यक है। यह सभी काम मनरेगा या मस्टर रोल कर नहीं है, यहां जनता को जवाब देना ही पड़ेगा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




