• May 7, 2024

बारिश ने रोका मतदान दल का रास्ता, देर रात तक केंद्रों में फंसे रहे, सुबह तक होते रही रवानगी

बारिश ने रोका मतदान दल का रास्ता, देर रात तक केंद्रों में फंसे रहे, सुबह तक होते रही रवानगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा में तेज बारिश के चलते मतदान दल की रवानगी प्रभावित हुई।
शाम 5 बजे तक तीनों विधानसभा क्षेत्र में 5 लाख 34 हज़ार 879 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6 बजे तक 73.97 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान दलों की वापसी पर कलेक्टर ने किया स्वागत। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024- संसदीय क्षेत्र 07- दुर्ग अन्तर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68/ साजा ,69- बेमेतरा और 79 -नवागढ़ हेतु मतदान में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। आज 7 मई (मंगलवार ) को सुबह 7 बजे शुरू हुई। वोटिंग शाम 6 बजे थम गई। हालांकि शाम 6 बजे के पहले मतदान केंद्र में एंट्री ले चुके मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम 6 बजे तक 73.97 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे की स्थिति में साजा में 73.97 प्रतिशत,बेमेतरा में 74.05 और नवागढ़ में 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ । यह प्रतिशत अंतिम नहीं है। सभी मतदान केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण चला।
बेमेतरा में तेज बारिश के चलते मतदान दल वापसी का सिलसिला रात्रि 8 बजे तक शुरू नहीं हुआ । ईवीएम की पानी से सुरक्षा को देखते हुए जिले में आज हुए मतदान के बाद बारिश रुकने के बाद देर रात मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है।कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने मतदान दलों के वापस आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा सामग्री जमा करने में जल्दबाज़ी ना करें।सावधानी के साथ करें।
शाम 5 बजे तक तीनों विधानसभा में 5 लाख 34 हज़ार 879 मतदाताओं नए मताधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदाताओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक अधिक मत डाले। 2 लाख 69 हज़ार 338 पुरुष मतदाताओं ने मत डाले वही 2 लाख 65 हज़ार 541 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5बजे तक सबसे अधिक नवागढ़ विधानसभा में 1 लाख 81 हज़ार 736 मतदाताओं ने मतदान किया वही साजा विधानसभा में सबसे कम 1 लाख 74 हज़ार 880 मतदाताओं ने मतदान किया। बेमेतरा विधान सभा में 1 लाख 81 हज़ार 736 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…