• July 16, 2026

वर्ष में एक बार जगन्नाथ, सुभद्रा, बलदाऊ की यात्रा का अपना एक अलग महत्व

वर्ष में एक बार जगन्नाथ, सुभद्रा, बलदाऊ की यात्रा का अपना एक अलग महत्व

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

देव द्विवेदी संस्कृत महाविद्यालय रायपुर में अध्ययनरत हैं। वर्तमान में अपने दादा बिहारी लाल द्विवेदी की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, गजानंद द्विवेदी के पुत्र देव द्विवेदी ने कुछ इस प्रकार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि बेरला के राम जानकी मंदिर ,वार्ड नंबर 2 से उनके दादा बिहारी लाल द्विवेदी ने रथ यात्रा 50 वर्ष पहले प्रारंभ की थी, जो आज तक निरंतर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथ यात्रा निकाली गई, यात्रा बेरला बाजार चौक से होते हुए, नगर भ्रमण के लिए निकाली गई, जहां तीन दिनों से बेरला में पानी के लिए किसान तरस रहे थे,बारिश नहीं हुई थी,आज रथ यात्रा निकलते ही बाजार चौक के पास पहुंचते ही तेज बारिश से बेरला ब्लॉक पानी पानी हुआ, भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम का वर्ष में एक बार ,एक साथ निकलना, पंडित द्विवेदी का कहना था कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं की जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा पर प्रत्येक वर्ष पानी का गिरना भगवान के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है,बेरला ब्लॉक के लोगों को जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली वहीं रोड में कई जगहों पर जल भराव होने से आवागमन हुआ बाधित, केवल बेरला ब्लॉक ही नहीं आसपास के क्षेत्र में भी ग्रामीण स्तरों पर रथ यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में लोगों ने जगन्नाथ,सुभद्रा, बलदाऊ, प्रभु का आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की, आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही किसानों के चेहरों में उत्साह देखने को मिला, क्योंकि दो-चार दिन और बारिश नहीं होती तो किसानों की फसलों को हो सकता था बड़ा नुकसान देखिए पूरी खबर।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…
भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक…