- July 17, 2026
2011 की सर्वे सूची के आधार पर शासन द्वारा योजनाओं का लाभ किसे दिया जा रहा उससे शासकीय धन का कहा,कैसा सदुपयोग हो रहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भूमिहीन परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता प्रदान की जाती है, स्वास्थ्य लाभ में आयुष्मान कार्ड, चिरंजीवी योजना वंचित श्रेणी के परिवार को बिना किसी शुल्क के मुक्त इलाज की सुविधा भी दी जाती है, खाद्य सुरक्षा और राशन अत्यंत गरीब निराश्रित और अभावग्रस्त परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के अंतर्गत या मुक्त राशन का लाभ मिलता है, सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्ध ,विधवा, और दिव्यांग परिवार को पेंशन राज्य शासन के द्वारा विभिन्न योजनाओं द्वारा प्राप्त होता है। SECC 2011 के लिए निर्धारित प्रक्रिया, कार्यप्रणाली सर्वेक्षण के लिए उत्तरदाता आधारित सर्वेक्षण पद्धति अपनाई जानी चाहिए, हैंडहेल्ड डिवाइस, प्रशासनिक व्यवस्था, राज्य, केंद्र शासित प्रदेश विभागों के प्रधान सचिव ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण विकास और शहरी क्षेत्र में शहरी विकास के प्रभारी होंगे, संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वेक्षण कराने के लिए जिम्मेदार होंगे, कलेक्टर,DM अपने अपने अधिकार क्षेत्र में सर्वेक्षण करेंगे। वे उप जिला स्तर पर तहसीलदार ,बीडीओ और अपने आधीन राजस्व विकास तंत्र की सेवाओं का उपयोग करेंगे। स्थानीय स्तर पर नियुक्त किए जाने वाले गणना कर्ताओं द्वारा डाटा एकत्रित किया जाएगा शिक्षा के अधिकार अधिनियम में निर्धारित प्रतिबंधों के कारण शिक्षकों को इस सर्वेक्षण में शामिल नहीं किया जा सकता, इसलिए गणना करता की नियुक्ति राजस्व विकास स्वास्थ्य अधिकारियों में से की जाएगी अतः पटवारी ,पंचायत सचिव,आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगर निगम कर्मचारी और डाक कर्मचारी इस कार्य के लिए नियुक्त किये जा सकते हैं ,कलेक्टर इन गणना कर्ताओं की नियुक्ति करेंगे। प्रशिक्षण के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाया जाएगा, राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक राज्य स्तर के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे जो बदले में जिला स्तर के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिला स्तर के प्रशिक्षक अंततः गणना कर्ता और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, कलेक्टर,नगर निगम आयुक्त क्षेत्र गतिविधियों के प्रभारी होंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पात्रता की स्थाई शिक्षित प्रतीक्षा सूची में शामिल बेघर परिवार या 0, 1 व 2 कमरों वाले कच्चे मकान में रहने वाले लोग होंगे, लाभ मैदानी इलाकों में घर बनाने के लिए 1.20 लाख और पहाड़ी दुर्गम इलाकों में 1.30 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी,
सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 सूची के अनुसार उन परिवारों को प्राथमिक लाभ मिलता है जो सामाजिक और आर्थिक रूप से सर्वाधिक या कमजोर माने गए हैं इस सूची का उपयोग गरीबों की सटीक पहचान करके उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है इसके अनुसार वह बेघर बार भूमिहीन कच्चे मकान में रहने वाले उन लोगों को लाभ पहुंचाना है जिनके पक्के मकान नहीं है या जिनकी जगह जमीन नहीं है,
अब यह देखना जरूरी है कि इस सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 की सूची में होने वाले लोगों में जब से लाभार्थियों को लाभ मिला है,जातिगत लाभ के साथ सबसे अधिक किन लोगों को लाभ मिला या दिया जा रहा है,कितने लोग पारदर्शिता के साथ लाभार्थी है, क्या उन्होंने अभी तक कहीं कोई जगह जमीन नहीं खरीदी या कहीं कोई सरकारी विभाग में नौकरी पर है या नहीं, उन लोगों की वार्षिक आय क्या आज भी 2011 सर्वे सूची के अनुसार है, यदि आज नहीं तो, क्या इस प्रक्रिया में लाभार्थियों ने कही सरकारी जगह ,जमीन को घेरा है तो कोई नए मानदंड नहीं है, उन्हें आवासी पट्टे प्रदान किए गए हैं, यह जानना भी आवश्यक है, जो व्यक्ति 2011 में जन्म लिया वह आज 15 वर्ष का हो गया, और जो उसे समय बालिग थे , वह आज 33 वर्ष का हो गया होगा, प्रश्न केवल इतना क्या यह सारी योजनाएं धरातल पर विश्वसनीयता बनाएं रखेंगी। कहीं सरकारी धन, समय , किसी वस्तु शक्ति या अधिकार का अनुचित या गलत तरीके से उपयोग तो नहीं हो रहा यह देखने का काम भी सरकार, सरकारी तंत्र का है। अन्य योजनाओं में स्वच्छ भारत मिशन शौचालय निर्माण के लिए 12000 की वित्तीय सहायता उज्ज्वला योजना सूची के आधार पर गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मनरेगा डेटाबेस का उपयोग कर ग्रामीण परिवारों को हर साल 100 दिन का रोजगार आदि शामिल है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




