- July 23, 2026
साजा में कांग्रेस भवन से बाजार चौक तक कांग्रेस जनों ने निकाली रैली, दर्ज कराया विरोध

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ईश्वर वर्मा के नेतृत्व में आज साजा में कांग्रेस भवन से बाजार चौक तक कांग्रेस जनों ने निकाली रैली,पांच सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन , अनुविभागीय अधिकारी साजा को ज्ञापन सौंपा , केंद्र और राज्य सरकार के गलत नीतियों के कारण नीट और अन्य परीक्षाओं की पेपर लीक होने के कारण युवाओं में आक्रोश है, इस आक्रोश के कारण असंतोष पैदा हो रहा है, जिसकी वजह से युवाओ और कांग्रेस पार्टी के लोगों ने देशभर में अलग-अलग स्थान में प्रदर्शन किया, केंद्र सरकार द्वारा लगातार इन आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, लगातार भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ वादा खिलाफी किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने पांच सूत्री मांग लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और पुतला दहन किया। पांच सूत्री मांग में उन्होंने लिखा कि, पेपर लीक में जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त किया जाए, परीक्षा में हुई गड़बड़ी और अनियमितता की संसद में पूरी विस्तृत चर्चा की जाए, छात्रों के भविष्य की रक्षा मे विफल रही सरकार , दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए FIR को वापस लिया जाए, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करना सुनिश्चित करें, बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी और बिजली कटौती पर अंकुश लगाया जाए, इन विभिन्न मांगों को लेकर किया गया आज प्रदर्शन, ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ईश्वर वर्मा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की, कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्रवाई करवाए जिससे युवाओं और किसानों को न्याय मिल सके।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




