- July 27, 2026
15 वर्षों से त्रिपाल के नीचे रहने को मजबूर आवास के लिए तरसता भिनपुरी रजकुड़ी का मनहरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा । 15 वर्षों से त्रिपाल के नीचे रहने को मजबूर आवास के लिए तरसता भिनपुरी ग्राम रजकुड़ी जनपद पंचायत बेमेतरा का मामला : मनहरण विश्वकर्मा /रामकुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम भिनपुरी ग्राम पंचायत रजकुड़ी जनपद पंचायत बेमेतरा, अत्यंत गरीब एवं असहाय व्यक्ति है वह लंबे समय से तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर है, ठंडी , गर्मी और बरसात में भी वह वही जीवन यापन कर रहे हैं, उन्होंने बतलाया कि 1 वर्ष पूर्व में अपनी मां के साथ वहां रह रहे थे जिनका देहांत हो चुका है ,अब वह अकेले ही जीवन यापन करने को मजबूर है उनका कोई स्थाई और सुरक्षित आवास नहीं है, वह आज भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपने स्वयं के घर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने बार-बार आवेदन किया पात्र सूची में नाम होने के बावजूद भी उन्हें उस क्रम में रखा गया कि उनके आवास पास तो जरूर हों गए पर स्वीकृत होने में कितना विलंब लगेगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शासन की योजनाओं का मूल्यांकन करना क्यों जरूरी है बिना स्थल परीक्षण और गरीबी रेखा की जांच के कैसे ,सरपंच,सचिव,जिला प्रशासन के संबंधित लोग ऐसे अन्य गांवों के मामलों में भी लापरवाही बरत सकते है,आखिर आवास दिए गए मामलों में पारदर्शिता की कमी किस तरीके से आवास का लाभ दिला रही है यह आज भी देखने का विषय है। लगातार प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना को लेकर शिकायत आना जिला प्रशासन की बैठकों पर उंगली उठती है कि उनके सख़्त निर्देश के बावजूद भी कैसे लोगों का आवास दिया जा रहा है, कार्रवाई किन लोगों पर हो रही है जिन लोगों को एक या एक से अधिक बार आवास योजना का लाभ मिल चुका है या जिन्हें एक या एक से अधिक बार शौचालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभ दिया जा चुका है,सूची क्यों नहीं प्रमाणित की जाती की गरीब कौन, सत्यता के साथ पात्र कौन ,उन्हीं लोगों को इस योजना का लाभ क्यों बार-बार दिया जा रहा है इसके लिए कौन जिम्मेदार है, सचिवो या सरपंचो से विभागीय व्यक्ति की मिली भगत के कारण तो यह नहीं हो रहा ,कारण की जांच समीक्षा जरूरी इसलिए भी है कि ऐसी योजनाएं गरीबों से प्रमाण मांगती है गरीब होने का परन्तु अमीरों से क्यों अमीरी का प्रमाण नहीं लेती,जातिगत लाभ का मतलब है कि क्या गरीबी जाती देखती है,यदि नहीं तो वोटो की राजनीति का खेल योजनाओं को दबा तो नहीं रहा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




