• May 9, 2024

जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण

जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा जिला जेल बेमेतरा का निरीक्षण किया गया। बंदियों से बात किया। उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षाओं के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कैदियों को मिलने वाले भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए जिला जेल से संबंधित इन्फास्ट्रक्चर, जेल की क्षमता, निरूद्ध बंदियों के लिए वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुलाकात करने एवं न्यायालय पेशी में उपस्थित होने के संबंध में समीक्षा ली गई। इसके अलावा जिला न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। कैदियों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा के बारे में तथा उनके खान-पान, प्राप्त होने वाले मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति से संबंधित जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की सचिव निधि शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 01 उपस्थित रहीं। साथ ही जेल अधीक्षक दिनेश ध्रुव, लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम चीफ दिनेश तिवारी, डिप्टी चीफ मोतीलाल वर्मा तथा पैरालीगल वॉलिन्टियर्स भी उपस्थित रहे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…